HomeEntertainment NewsBollywoodनाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा उन्हें 'ईविल...

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा उन्हें ‘ईविल डेड’? जानें 2008 के उस विवाद की पूरी कहानी”

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में डूबे हैं, वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री ने उन्हें ‘ईविल डेड’ (Evil Dead) कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद तनुश्री ने अपने बयान पर सफाई भी दी। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का यह पुराना विवाद साल 2008 का है, जिसने आगे चलकर भारत में #MeToo आंदोलन की नींव रखी थी। आइए जानते हैं कि तनुश्री दत्ता कौन हैं और उनके बीच के इस विवाद का पूरा इतिहास क्या रहा है।

कौन हैं तनुश्री दत्ता?

तनुश्री दत्ता एक जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने साल 2004 में ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने उसी साल मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तनुश्री ने साल 2005 में इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘चॉकलेट’, ‘भागम भाग’, ‘ढोल’ और ‘गुड बॉय बैड बॉय’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने मुख्यधारा की फिल्मों से दूरी बना ली थी।

क्या था 2008 का ‘हॉर्न ‘ओके प्लीज’ विवाद?

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर ने साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ‘ओके प्लीजss’ (Horn ‘Ok’ Pleassss) में साथ काम किया था। इसी फिल्म के एक स्पेशल डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था और वे असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि, उस समय यह मामला कुछ दिनों की चर्चा के बाद दब गया था, लेकिन साल 2018 में तनुश्री ने इसे दोबारा सार्वजनिक रूप से उठाया।

भारत के #MeToo आंदोलन की शुरुआत

सितंबर 2018 में तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर मीडिया इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2008 में गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने अनुचित व्यवहार किया था और वे जबरन इंटीमेट स्टेप्स करना चाहते थे, जबकि वह सिर्फ तनुश्री और एक अन्य कलाकार के लिए तय था। तनुश्री के इन आरोपों ने देश में #MeToo आंदोलन को एक बहुत बड़ी चिंगारी दे दी। इस मामले के बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी चिंता जताई और मुंबई पुलिस ने तनुश्री की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। दूसरी तरफ, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को हमेशा सिरे से खारिज किया था।

निधन के बाद तनुश्री ने क्यों दिया ऐसा बयान?

हाल ही में जब नाना पाटेकर के निधन की खबर आई, तो तनुश्री दत्ता लखनऊ में एक बड़े इवेंट में शामिल होने जा रही थीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि वे अपने इवेंट पर ध्यान देना चाहती थीं, लेकिन उन्हें डर था कि मीडिया का पूरा ध्यान इस निधन पर चला जाएगा। इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर के लिए ‘ईविल डेड’ शब्दों का इस्तेमाल किया।

जब लोगों ने उनके इस बयान को असंवेदनशील बताते हुए ट्रोल करना शुरू किया, तो तनुश्री ने अपनी बात का बचाव करते हुए कहा: “मेरे लिए तो वो ईविल डेड ही हैं।”

एक तरफ जहां नाना पाटेकर के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है, वहीं तनुश्री दत्ता का यह पुराना जख्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments