HomeEntertainment NewsBollywoodशाहरुख खान ने मेरी जिंदगी की ली जिम्मेदारी...' अभिषेक बच्चन ने शेयर...

शाहरुख खान ने मेरी जिंदगी की ली जिम्मेदारी…’ अभिषेक बच्चन ने शेयर की किंग खान की वो सलाह जो आज भी आती है काम”

Abhishek Bachchan on Shah Rukh Khan : बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में बताया है कि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उनके करियर के सफर में हमेशा एक बड़े भाई और मार्गदर्शक की तरह साथ निभाया है. अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ से पहले अभिषेक ने शाहरुख द्वारा दी गई उस खास सीख को याद किया, जो उन्हें एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से भी पहले मिली थी.

पुराने दिनों और दोस्ती को किया याद

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने उन दिनों को याद किया जब वह फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर पर संडे के दिन क्रिकेट खेला करते थे. उस ग्रुप में उनके साथ उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर जैसे दोस्त भी होते थे. अभिषेक ने बताया कि उस दौरान शाहरुख खान भी वहां मौजूद रहते थे और पूरे ग्रुप के लिए एक बड़े भाई की तरह थे. अभिषेक ने यह भी कहा कि शाहरुख ने कई मौकों पर उनकी जिम्मेदारी खुद ली है, जिसमें उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) भी शामिल है.

शाहरुख खान की वो सलाह जो आज भी है याद

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अभिषेक ने शाहरुख से पूछा था कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है. इस पर शाहरुख ने बहुत ही शानदार जवाब दिया था, “मेरी पसंदीदा फिल्म वह है जो मैं अभी कर रहा हूं। क्योंकि अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं? इसलिए जो मैं अभी कर रहा हूं, वही मेरी पसंदीदा फिल्म होनी चाहिए। जो बीत गया सो बीत गया, मैं उसके बारे में नहीं सोचता।” शाहरुख की यही बात आज भी अभिषेक के काम करने के तरीके को गाइड करती है.

फिल्म ‘किंग’ और दूसरे प्रोजेक्ट्स

बात करें फिल्म ‘किंग’ की, तो इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो इस फिल्म के जरिए थिएटर्स में अपना डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं, अभिषेक आखिरी बार जी5 पर आई फिल्म ‘कालीधर लापता’ में नजर आए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments