Vijay Deverakonda & Rashmika Mandanna Interview : साउथ सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं।
हाल ही में इस जोड़ी ने जाने-माने पत्रकार शुभंकर मिश्रा (Shubhankar Mishra) के पॉडकास्ट में शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी शादी के बाद पहली बार एक साथ खुलकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। 8 साल तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाने से लेकर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने तक, इस कपल ने कई मजेदार खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं इस पॉडकास्ट की खास और बड़ी बातें।
8 साल तक यूं छिपाया रिश्ता और नो-प्रपोजल ड्रामा
चर्चा के दौरान जब होस्ट ने पूछा कि कैसे उन्होंने 8 साल तक मीडिया और फैंस की नजरों से अपने रिश्ते को बचाकर रखा, तो विजय ने साफ किया कि वे कोई छुप-छुपकर खेल नहीं खेल रहे थे, बल्कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में हर किसी को बताने की कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। मालदीव्स की तस्वीरें हों, रेस्टोरेंट के पिछले दरवाजे से विजय का निकलना हो या वीडियो में सगाई की अंगूठी का दिख जाना—इन तमाम चर्चाओं पर भी खुलकर बात हुई।
इसके अलावा, जब पूछा गया कि पहले प्रपोज किसने किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई फिल्मी या फिक्स प्रपोजल की कहानी नहीं है, बल्कि दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे और नेदरली (Naturally) आगे बढ़ा। दोस्ती से प्यार में बदलने के सफर के दौरान पिछले एक साल में उन्हें महसूस हुआ कि वे हर छोटी चीज़ में एक-दूसरे को मिस करने लगे हैं, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।
कौन है ज्यादा रोमांटिक और ‘आई लव यू’ का सीक्रेट
बातचीत में रश्मिका ने माना कि विजय और उनमें से ज्यादा रोमांटिक खुद विजय हैं, जो उनके लिए हैदराबाद तक आ जाते थे। वहीं, अपने रिश्ते के बॉन्ड पर बात करते हुए रश्मिका ने हैरान करने वाला खुलासा किया कि वह दिन में कम से कम 10 से 15 बार विजय को “I love you” बोलती हैं।
उनका मानना है कि शादी के बाद प्यार जताना और खुला कम्युनिकेशन रखना बहुत जरूरी है। विजय ने भी इस बात पर सहमति जताई कि रश्मिका उन्हें अपनी भावनाएं खुलकर जताने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा, बातचीत के बीच एक बेहद फनी मोमेंट तब आया जब विजय ने अचानक हिंदी में भारी-भरकम शब्द “अनिवार्य कारण” बोल दिया, जिसे सुनकर रश्मिका हैरान रह गईं और तुरंत बोलीं— “बेबी, ये कहां से आ रहा है?”
विजय देवरकोंडा का ‘Possessive’ होने पर दिल जीतने वाला जवाब
जब पॉडकास्ट में पज़ेसिवनेस (Possessiveness) को लेकर सवाल आया, तो रश्मिका ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर उनका पार्टनर पज़ेसिव न हो, तो यह एक बड़ी समस्या की बात है। इस पर विजय देवरकोंडा ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
विजय ने कहा कि वह वाकई पज़ेसिव हैं, लेकिन यह किसी पर रोक-टोक लगाने वाली या टॉक्सिक पज़ेसिवनेस नहीं है। उनका यह पज़ेसिव होना रश्मिका की सक्सेस (Success), हेल्थ (Health), हैप्पीनेस (Happiness), सेफ्टी (Safety) और उनके समय (Time) को लेकर है। विजय के लिए इस इंसान से जुड़ी हर एक चीज इतनी मायने रखती है कि अगर कुछ भी ठीक न चल रहा हो, तो उन्हें लगता है कि उन्हें आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।
रश्मिका ने उदाहरण देते हुए बताया कि जब वह एक्सट्रीम वर्क (Extreme work) में बिजी होती हैं (जैसे एक इंटरव्यू के बाद बैक-टू-बैक फोटोशूट और शूटिंग), तब विजय उनकी थकान और सेहत को लेकर बहुत केयरिंग हो जाते हैं। चूंकि दोनों एक ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के काम के स्ट्रेस को बखूबी समझते हैं और थकान होने पर विजय उन्हें तुरंत आराम करने की सलाह देते हैं। आपसी समझ और पार्टनरशिप के दम पर चल रहा यह रिश्ता वाकई फैंस का दिल जीत रहा है।

