HomeBigg Bossमाहि के सपोर्ट और सलमान खान के तेवर पर काज़ी के भाई...

माहि के सपोर्ट और सलमान खान के तेवर पर काज़ी के भाई का बड़ा बयान, बिग बॉस को लेकर कही ये बात

Kazi brother interview Mahi Salman Khan : रिॲलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में कब बाजी पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। शो के अंदर जहां हर कोई एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नजर आता है, वहीं कुछ ऐसे मोमेंट्स भी होते हैं जो गेम का पूरा रुख बदल देते हैं। हाल ही में काज़ी के भाई काज़ी तौसीफ ने एक धमाकेदार इंटरव्यू के दौरान शो में माहि के स्टैंड और सलमान खान के उस वायरल वीकेंड का वार एपिसोड पर खुलकर बात की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

“जब सब खिलाफ थे, तब माहि चट्टान की तरह खड़ी रहीं!”

इंटरव्यू में बात करते हुए काज़ी तौसीफ ने माहि की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर काजी के खिलाफ पूरा माहौल बनाया जा रहा था और हर कोई उन पर निशाना साध रहा था, तब माहि ने आगे आकर सच्चाई का साथ दिया। उन्होंने कहा कि जब बाकी लोग भेड़चाल में शामिल होकर सिर्फ हेट फैला रहे थे, तब माहि ने पूरी हिम्मत दिखाते हुए यह साफ किया कि गलत क्या है और सही क्या है। परिवार ने इस बात के लिए माहि के प्रति दिल से आभार जताया है कि मुश्किल वक्त में उन्होंने सही का साथ दिया।

सलमान खान का वो तेवर और ट्रोलर्स की क्लास

बातचीत के दौरान सलमान खान के उस बहुचर्चित वीकेंड का वार का भी जिक्र आया, जिसमें सलमान ने न सिर्फ घरवालों की क्लास लगाई बल्कि सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया था। काज़ी तौसीफ ने सलमान के उस एनर्जेटिक और बेबाक अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने पूरी इंडस्ट्री और आम जनता की तरफ से ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज़ उठाई, वह वाकई काबिले तारीफ था। 60 की उम्र में वैसी फिटनेस और वैसी बेबाकी सिर्फ सलमान खान ही दिखा सकते हैं।

गेम का अगला पड़ाव और फैंस का प्यार

इस इंटरव्यू से यह साफ हो गया है कि घर के अंदर चाहे कितनी भी आंधी क्यों न आए, काज़ी का परिवार और उनके फैंस हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह ड्रामा और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments